Breaking News

बच्चे को सांप ने डंसा तो पिता ने उसे बंधक बनाया

28 Jun, 2022 573

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक अजीबोगरीब खबर कोरबा के ग्राम कनकी से सामने आई है। यहां एक बच्चे को कोबरा सांप (cobra snake) ने काट लिया। इससे गुस्साए बालक के पिता ने सांप को तगाड़ी से ढंक कर बंधक बना लिया। ग्रामीण ने सोच रखा था कि उसके बच्चे को कुछ हो गया तो वह सांप से बदला लेगा। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले गया। चार दिन के गहन इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ हो गया। तब जाकर ग्रामीण ने सांप को मुक्त किया। बारिश के मौसम में विषैले जीव-जंतु बाहर निकलने लगे हैं। चार दिन पहले कनकी निवासी गंगा राम के घर के आंगन में रखी लकड़ी के पास कोबरा सांप छुपकर बैठा था। आंगन में खेल रहा उसका बालक जब लकड़ी के पास गया तो सांप ने उसे काट लिया। इससे घर में कोहराम मच गई। बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके पहले गुस्साए घर वालों सांप को मछली मारने के जाल से पकड़ लिया और तगाड़ी में ढंक दिया। घर में सांप को कैद कर रखे होने की जानकारी सर्प मित्र जितेंद्र सारथी को दी गई। चार दिन बाद तगाड़ी हटाई गई तो सांप में हलचल हो रही थी। इस पर सर्प मित्र जितेंद्र सारथी ने सांप को सुरक्षित स्थान छोड़ा। बता दें कि बालक के शेष्ठ होने से उसके घरवाले बेहद खुश हैं।

अन्य खबरे