Breaking News

बांस के करील की सब्ज़ी खाकर परिवार के सात लोग हुए फूड पॉइजिंग के शिकार

24 Jul, 2022 1501

संवाददाता/in24 न्यूज़.
खाने-पीने की लापरवाही खतरे का संकेत है. एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजिंग का शिकार हो गए. ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद 108 के जरिए सभी बीमार सदस्यों को इलाज के लिए पंडरिया अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. घटना कवर्धा के कबीरधाम जिला के पंडरिया थाना अंतर्गत पीपरमाटी गांव की है. जहां परिवार एक साथ बांस के करील (bamboo buds) की सब्जी खाकर रात को सो गया. रात में सभी की तबीयत खराब होने लगी और उल्टी-दस्त होने लगा. इसकी सूचना ग्रामीणों ने 108 को दी, जिसके बाद 108 की टीम पिपरमाटी गांव पहुंचकर 4 बच्चे समेत अन्य बीमार सदस्यों को पण्डरिया अस्पताल में दाखिल कराया. उपचार के बाद सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. बता दें कि खाने को लेकर सावधानी ही एकमात्र विकल्प है.

अन्य खबरे