Breaking News

बिहार में फिर गिरी बिजली, 15 की गई जान

04 Jul, 2020 998

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना महामारी और भारी बरसात के बीच बिहार पर मौत लगातार कहर बनकर बरसती जा रही है. पिछले 24 घंटों में बिहार के सात जिलों में आसमानी बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस बारे में आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में आसमान से बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। वैशाली में छह, लखीसराय में दो, समस्तीपुर में तीन तथा गया, बांका, नालंदा और जमुई जिले में एक-एक व्यक्ति की बिजली गिरने से हो गई। मौसम विभाग ने राज्य के पटना, भोजपुर, वैशाली, नालंदा सहित एक दर्जन से ज्यादा जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया। इस भयानक आपदा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने तथा खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम में घर के अंदर ही रहें और सुरक्षित रहें। बता दें की इससे पहले, राज्य में गुरुवार को भी विभिन्न जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत हुई थी। पटना में छह, पूर्वी चंपारण में चार, समस्तीपुर में सात, कटिहार में तीन, शिवहर और मधेपुरा में दो-दो तथा पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की वज्रपात से मौत हो गई थी। बहरहाल बिहार पर कुदरत के इस भयंकर कहर ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी है. 

अन्य खबरे