Breaking News

महाराष्ट्र में कोरोना के दौरान शुरू हुए 559 कारखाने, 8 हजार मज़दूर लौटे

25 Apr, 2020 999

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भले ही आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, मगर महाराष्ट्र में लाॅकडाउन की वजह से बंद 559 कारखाने फिर से शुरू हो गए हैं। उद्योग विभाग ने बताया है कि इन सभी कारखानों में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए 8 हजार कामगार काम पर लौट आए हैं। ये सभी कारखाने ऑरेंज व ग्रीन जोन में शुरू किए गए हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 21 अप्रैल को राज्य के ग्रीन व ऑरेंज जोन में उद्योग-धंधों को शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद इन क्षेत्रों में उद्योग शुरू करने के लिए 7432 कारखानाें के मालिकों ने राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी। इनमें से सर्वाधिक पुणे के हैं, जिनकी संख्या 1418 है। फिलहाल, राज्य सराकर के उद्योग विभाग ने अब तक  डेढ़ हजार कारखाना मालिकों को उद्योग शुरू करने की अनुमति दी है।इनमें से 559 कारखाना मालिकों ने उद्योग शुरू कर दिया है। इस जगह काम करने वाले कामगारों को रहने,खाने की व्यवस्था सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए की गई है। साथ ही जिलाबंदी की शर्त को यहां कायम रखा गया है।

अन्य खबरे