Breaking News

महिला ने भगवान कृष्ण से शादी रचाई

14 Mar, 2023 981

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कलयुग में भी भगवान के प्रति अनोखी भक्ति का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya) जिले में एक महिला ने भगवान कृष्ण (lord krishna) के साथ परिणय सूत्र में बंधकर शादी रचा ली। सेवानिवृत्त शिक्षक रंजीत सिंह सोलंकी की बेटी 30 वर्षीया रक्षा ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर ली है और एलएलबी कर रही है। रक्षा ने भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ गांठ बांधकर जीवन भर कान्हा से जुड़ी रहने का फैसला किया। भगवान कृष्ण से विवाह करने की उसकी इच्छा को पूरा करते हुए, उसके पिता ने समारोह की व्यवस्था की थी। बता दें कि शादी का मंडप बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया था। बाद में बारात भगवान कृष्ण की मूर्ति को लेकर विवाह स्थल पर पहुंची, जहां बारातियों ने डीजे की धुन पर डांस किया।  इस शादी में अतिथियों को आमंत्रित किया गया और उनके लिए भोजन, पेय और संगीत की भी व्यवस्था की गई। रात भर चली शादी के बाद दुल्हन कृष्ण की मूर्ति को लेकर जिले के सुखचैनपुर इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां चली गई। बाद में, वह भगवान कृष्ण की मूर्ति को गोद में लेकर अपने मायके लौट आई। बता दें कि इस शादी की चर्चा पूरे जिले में चल रही है।

अन्य खबरे