Breaking News

माता-पिता ने नवजात शिशु का नाम लॉकडाउन रखा

08 Apr, 2020 940

संवाददाता/in 24 न्यूज़  
हर माता-पिता अपनी औलाद का नाम अपने तरीके से रखना चाहते हैं, मगर कई बार देश की परिस्तिथियां ही उनका नाम तय कर देती हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के आदिवासी विकास खंड कराहल के बछेरी गांव में सोमवार को जन्म लेने वाले एक बच्चे का नाम उसके माता-पिता ने लॉकडाउन रखा है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस की महामारी के प्रसार पर रोक के लिए देश में लागू लॉकडाउन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपने बेटे का नाम लॉकडाउन रखा है। सोमवार को शहर के एक निजी अस्पताल में बछेरी गांव के रघुनाथ माली की पत्नी मंजू ने एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के तत्काल बाद ही मंजू और उसके पति रघुनाथ माली ने अपने नवजात बेटे का नाम लॉकडाउन रख दिया। जन्म के बाद नवजात का जन्म प्रमाणपत्र बनने और उसमें नाम लिखने की बात आई तो नवजात की मां मंजू और मैंने अपने बेटे का नाम लॉकडाउन रख दिया। रघुनाथ माली और मंजू ने बताया कि पूरे संसार में फैली इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की अपील की है। इस संकट की घड़ी से निबटने के लिए पूरा देश एकजुट है। इसी दिन को यादगार बनाने के लिए हमने अपने बेटे का नाम लॉकडाउन रखा है।

अन्य खबरे