Breaking News

रसोईघर में खाना बनाते वक़्त महिला को सांप ने डंसा

22 Aug, 2022 515

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

एक महिला जब रसोईघर में खाना बना रही थी उसी वक्क सांप ने उसे डंस  लिया। यह घटना बलरामपुर जिले की है। जानकारी के मुताबिक रामानुजगंज क्षेत्र में खाना बनाने के दौरान महिला को सांप ने डंस लिया। महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है जहां हालत नाजुक बनी हुई है। बारिश होते ही सर्प दिखने लगे हैं और उनके दंश के मामले भी बढ़ गए हैं। इस स्थिति को देखते सर्प के जानकारों ने आम जनमानस को हर समय सतर्क रहने और घटना होने पर तुरंत चिकित्सकीय उपाय करने की सलाह दी है। शहर के सर्प विशेषज्ञ हेमन्त गोदरे के मुताबिक वर्षा से बिलों में पानी भर जाने के कारण सर्प सूखे स्थान की तलाश में निकल पड़ते हैं। ये तलाश मकानों में समाप्त होती है, जहां जाने-अनजाने इनसे आमना-सामना होता है। गोदरे ने बताया कि सर्प कभी भी किसी को बेवजह नहीं काटते। अचानक इन पर हाथ लगने या हलचल होने पर ये आक्रामक हो जाते हैं। सभी सर्प जहरीले नहीं होते। कुछ सर्प हैं जिनके काटे जाने पर आदमी की मृत्यु होती है। संयम और शांत व्यवहार रखा जाए तो इसे भी टाला जा सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सिर्फ चार सांपों कोबरा, करैत, रसल्स वाइपर और शॉ स्केल्ड वाइपर में ही विष होता है। ऐसे में इनसे बचकर रहना आवश्यक है। 

अन्य खबरे