अवैध दरगाह पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, तोड़क कार्रवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी
संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र के नासिक शहर की जहां नासिक में अवैध सात पीर दरगाह हटाने को लेकर बवाल, नगर निगम और पुलिस टीम पर पथराव किया गया. काठी गली क्षेत्र में अनधिकृत घोषित सातपीर दरगाह को तोड़ने का अभियान आधी रात को शुरू किया गया था, लेकिन वहां अचानक भीड़ पहुंच गई और पथराव शुरू कर दिया. भीड़ ने नगर निगम की टीम को घेरने की कोशिश की. इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। वहीं गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसमें 31 अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए थे घायल पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का नासिक जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारियों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. जबकि 57 संदिग्धों की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.वहीं अवैध दरगाह हटाने गई नगर निगम और पुलिस टीम पर हुई पत्थरबाजी में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है.
दरअसल कोर्ट के आदेश पर नासिक महानगरपालिका की टीम जब बुलडोजर कार्रवाई करने पहुंची तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और भारी बवाल किया। वहीं इस उपद्रव के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और आज सुबह अवैध दरगाह को ढहा दिया गया। जबकि उपद्रव में शामिल 15 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई। महानगरपालिका ने 1 अप्रैल को हाईकोर्ट के फैसले के बाद अनधिकृत निर्माण को हटाने का नोटिस भी दिया था। मंगलवार देर रात जैसे ही टीम अवैध दरगाह को हटाने पहुंची, भीड़ अचानक हिंसक हो गई। उग्र भीड़ ने उन मुस्लिम नेताओं पर भी हमला किया जो उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। वहीं अवैध दरगाह पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद के आस-पास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और सड़कों को बंद रखा गया है।