Breaking News

कोरोना एक बार फिर मचाएगी चीन में तबाही

25 May, 2023 1757
संवाददाता/in24 न्यूज़.
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (corona virus) फिर से चीन (china) को बुरी तरह चपेट में लेने वाला है। बता दें कि चीन में कोरोना ने अब भी लोगों को परेशान कर रखा है। आने वाले दिनों में चीन में कोरोना मामलों की संख्या में तेजी से उछाल आने वाला है। जून के आखिरी में चीन में कोरोना वायरस का पीक आ सकता है और मामले एक हफ्ते में साढ़े छह करोड़ तक जा सकते हैं।चीन में इस समय कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी का कारण XBB वैरिएंट है। पिछले अप्रैल से ही एक बार फिर से कोविड के मामले बढ़ रहे हैं और मई के अंत तक सप्ताह में चार करोड़ और जून के अंत तक एक हफ्ते में साढ़े छह करोड़ होने की आशंका है। इस बीच चीन नए टीकों को भी तैयार करने की तैयारी कर रहा है जो XBB वैरिंएट को टारगेट करेंगे। एक्सपर्ट झोंग ने कहा कि देश के ड्रग रेगुलेटर ने पहले ही दो को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है और अन्य तीन या चार को जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी। हम अधिक प्रभावी टीके विकसित करने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर सकते हैं। झोंग के अनुमान से पता चलता है कि पिछले साल के अंत में और जनवरी में चीन में आई पिछली लहर की तुलना में संक्रमण की यह ताजा लहर का असर कुछ कम होगा। उस समय, एक अलग ऑमिक्रॉन वैरिएंट ने हर दिन 37 मिलियन लोगों को संक्रमित किया था। इसकी वजह से अस्पतालों और श्मशानों में जगह खत्म हो गई थी। हालांकि, फिर धीरे-धीरे मामलों में कमी आई थी। लेकिन अब एक बार फिर से चीन में कोरोना वायरस की तबाही मचने की आशंका जताई जा रही है।

अन्य खबरे