सिर्फ शराब ही नहीं, ये भी हैं फैटी लिवर के बड़े कारण डॉक्टर ने बताया लीवर में फैट्स कैसे जमा होती है
डॉक्टरों का कहना है कि फैटी लिवर सिर्फ शराब पीने से ही होता है, ये अब पुरानी सोच है। आजकल शराब न पीने वाले लोग भी बड़ी संख्या में फैटी लिवर से पीड़ित पाए जा रहे हैं। भारत में करीब 1 में से 5 लोगों को ये बीमारी है। डॉक्टर प्रसाद भाटे, HOD गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मणिपाल हॉस्पिटल पुणे के मुताबिक, "लीवर में चर्बी का जमा होना अब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से ज्यादा हो रहा है"
डॉक्टर देविका मधु, KIDSHEALTH तिरुवनंतपुरम बताती हैं, "खाने से आया फैट फ्री फैटी एसिड के रूप में लीवर तक पहुंचता है। सामान्य तौर पर लीवर ट्राइग्लिसराइड्स को पैक करके बाहर भेज देता है। लेकिन जब कैलोरी ज्यादा हो जाए तो वही एक्स्ट्रा कैलोरी चर्बी में बदलकर लीवर की कोशिकाओं में जमा होने लगती है" शराब फैटी एसिड के ऑक्सीडेशन को दबा देती है और चर्बी जमा करने को बढ़ाती है। इसलिए शराब + हाई कैलोरी डाइट मिल जाए तो खतरा और बढ़ जाता है
1. खराब डाइट: रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, चीनी, प्रोसेस्ड फूड और कैलोरी वाली चीजें रोज खाने से लीवर पर दबाव पड़ता है। खासकर फ्रुक्टोज और खराब क्वालिटी के तेल सबसे बड़े दोषी हैं
2. मोटापा और पेट की चर्बी*: ज्यादा वजन, खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी, फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है। यहां तक कि नॉर्मल वजन वाले लोगों में भी "लीन NAFLD" हो सकता है
3. इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज*: जब शरीर इंसुलिन के प्रति रिस्पॉन्स नहीं करता तो एक्स्ट्रा ग्लूकोज चर्बी बनकर लीवर में जमा हो जाता है। हाई BP, हाई शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में खतरा सबसे ज्यादा है
4. सेडेंटरी लाइफस्टाइल*: कम शारीरिक गतिविधि + अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड मिलकर MASLD यानी मेटाबॉलिक डिसफंक्शन से जुड़ी फैटी लिवर का कारण बन रहे हैं
5. हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स*: ब्लड में चर्बी ज्यादा होने से भी लीवर में फैट जमा होता है
डॉक्टर सौरभ सेठी, हार्वर्ड-स्टैनफोर्ड ट्रेनिंग वाले गैस्ट्रो डॉक्टर का कहना है, "फैटी लिवर हानिरहित नहीं है। इलाज न हो तो ये NASH, फाइब्रोसिस और सिरोसिस तक जा सकता है"। शुरुआती स्टेज में लक्षण नहीं दिखते, इसलिए 79.9% लोग चेकअप में ही पकड़ पाते हैं लक्षण दिखें तो थकान, पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द या भारीपन हो सकता है
डॉक्टर सलाह देते हैं:
1. चीनी और प्रोसेस्ड फूड कम करें
2. हेल्दी फैट जैसे एवोकाडो, नट्स, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लें
3. वजन कंट्रोल करें और रोज 30 मिनट एक्सरसाइज करें
4. डायबिटीज, BP, कोलेस्ट्रॉल चेक करते रहें
5. समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट कराएं