Breaking News

अब आम आदमी भी कर पाएगा प्लेन में सफर : ज्योतिरादित्य सिंधिया

21 Dec, 2023 868

संवादददाता/in24 न्यूज़.  
हर आम आदमी का सपना होता है कि वह भी हवाई जहाज से यात्रा करे। इस मामले में सरकार ने कहा है कि देश में वायु सेवा को बढ़ावा देने के साथ सस्ता करने पर जोर दिया जा रहा है और अहमदाबाद जैसी नगरों से अमेरिका आदि राज्यों को सीधी हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि अहमदाबाद से अमेरिका, कनाडा आदि के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ान देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान पूर्वोत्तर का उदय पूर्वोत्तर किया जा रहा है। वहां के विभिन्न शहरों को हवाई यातायात से जोड़ा जा रहा है। मोदी सरकार आने के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में उड़ान सेवा की सुविधा को दोगुना करने का काम हुआ है। राज्य मंत्री सेवानिवृत जनरल वीके सिंह ने कहा कि एक शहर को दूसरे शहर से हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और कम किराए में लोगों को हवाई यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। बता दें इससे आम आदमी के लिए अब हवाई सफर करना असंभव नहीं रहेगा।

अन्य खबरे