अब मोदी सरकार करेगी जम्मू-कश्मीर बैंक का अधिग्रहण
08 Aug, 2019
1290
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर बैंक का अधिग्रहण अब मोदी सरकार करेगी। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद राज्य की बहुत सी चीजों में बदलाव देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य से अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जम्मू एंड कश्मीर बैंक का अधिग्रहण करने जा रही है. बता दें कि यह जम्मू एंड कश्मीर बैंक राज्य का सबसे बड़ा बैंक है. केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले यह बैंक राज्य सरकार के अधीन काम काज कर रहा था. वहीं अब केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यह बैंक केंद्र के अधीन आ जाएगा. अबू वित्त मंत्रालय जम्मू एंड कश्मीर बैंक का संचालन देखेगा.