Breaking News

कारोबारी से रिश्वत मांगने पर मुंबई हवाई अड्डे के कर्मचारी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला

01 Jun, 2023 564

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर काम करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सीबीआई (CBI) ने मामला दर्ज किया है, जिसने एक व्यवसायी से उसके आयातित सामान की निकासी के लिए सीमा शुल्क अधिकारी की ओर से रिश्वत मांगी थी। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 30 मई को यूनिक मशीनरी के मालिक निकेश लोखंडे की ओर से इस संबंध में शिकायत मिली थी।लोखंडे ने आरोप लगाया कि फ्रेट फारवर्डर राजेश राणे ने सीमा शुल्क अधिकारी सह परीक्षक जायसवाल की ओर से मुंबई के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स से हाई फ्रीक्वेंसी इलेक्ट्रिक स्पार्क मशीनों की अपनी खेप की निकासी की सुविधा के लिए उनसे रिश्वत की मांग की। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त शिकायत को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में सत्यापित किया गया था। हालांकि, सत्यापन कार्यवाही के दौरान जायसवाल की भूमिका निर्णायक रूप से स्थापित नहीं की जा सकी। प्रारंभिक जांच करने के बाद, सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तहत मामला दर्ज किया। बता दें कि सीबीआई को इस संबंध में व्हाट्सएप संदेशों के कुछ स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। मामले की जांच जारी है।

अन्य खबरे