Breaking News

कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव बरामद

31 Jul, 2019 1154

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का शव बरामद हो गया है. उनका शव मेंगलुरु के नेत्रावती नदी से बरामद हुआ है. सिद्धार्थ सोमवार शाम को रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए थे. बता दें कि करीब 200 लोगों के एक दल ने मेंगलुरु के पास नेत्रावती नदी में उनकी तलाश की. कड़ी मेहनत के बाद सिद्धार्थ का शव नदी से बरामद कर लिया गया. सिद्धार्थ उस वक्त लापता हो गए थे जब वह सोमवार को अपनी कार से मेंगलुरु जा रहे थे. तभी नेत्रावती नदी के पास उन्होंने ड्राइवर से कार रोकने को कहा और उतर गए. उसके बाद से सिद्धार्थ का कोई पता नहीं चला. मंगलवार को नदी में उनकी तलाश शुरु की गई थी.

अन्य खबरे