Breaking News

झारखंड चुनाव के नतीजे के बाद लुढ़का शेयर बाज़ार

23 Dec, 2019 1023

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
झारखंड चुनाव के नतीजे आते ही शेयर बाज़ार धड़ाम से लुढ़क गया. गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले घरेलू शेयर बाजार में सोमवार 23 दिसम्बर को कमजोर कारोबारी रुझानों के बीच प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 133.28 अंकों की गिरावट के साथ 41,548.26 पर खुला, जबकि निफ्टी 36.35 अंकों की गिरावट के साथ 12,235.45 पर खुला. बंबई स्टॉक स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.25 बजे 37.06 अंकों की गिरावट के साथ 41,644.48 पर कारोबार कर रहा था, जबकि शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,525.85 तक लुढ़का. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी तकरीबन सपाट 12,271.85 पर कारोबार कर रहा था. जबकि इससे पहले निफ्टी कारोबार के दौरान 12,229.30 तक फिसला. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद आज (सोमवार) मतगणना चल रही है.

अन्य खबरे