Breaking News

ट्विटर के लोगो में अब ब्लू बर्ड की जगह कुत्ता दिखा

04 Apr, 2023 677

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल मीडिया में ट्विटर (twitter) का रूप बदल गया है। एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर के लोगो (logo) को बदल दिया है। अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का लोगो ब्लू बर्ड (blue bird) होती थी। अब इसे बदल कर डॉग (Dog) कर दिया गया है। आज भारतीय समयानुसार देर रात मस्क ने ट्वीट कर कहा कि मैंने अपना वादा निभा दिया है। बता दें कि ट्विटर पर मस्क से एक चेयरमैन नाम के यूजर ने पूछा था कि मैं ट्विटर खरीदना चाहता हूं और उसका लोगो Doge की तरह कर देना चाहता हूं। उस वक्त तो एलन मस्क ने उसका जवाब हंसते हुए दिया था। लेकिन आज रात करीब एक बजे उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैंने अपना वादा निभा दिया है। इसी के साथ ट्विटर के लोगो में अब चिड़िया की बजाए Dog दिख रहा है।

अन्य खबरे