Breaking News

पनवेल में अप्रैल महीने से गहराएगा जल संकट  

05 Mar, 2018 2240
  सौम्य सिंह/in24 न्यूज़  गर्मी के मौसम में पानी का गहरा संकट मुंबई में आम बात है। आपको बता दें कि पनवेल में अप्रैल से ही जलसंकट के आसार नजर आ रहे हैं  जलभंडार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मनपा अभी से ही दैनिक जलापूर्ति का नियोजन करने और आवश्यकतानुसार कटौती करने की योजना बनाने में जुट गई है। आपको बता दें कि पनवेल को जलापूर्ति करने वाले आप्पासाहेब वेदक बांध का जलभंडारण तेजी से खत्म हो रहा है। विशेषज्ञों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आशंका जताई है कि अप्रैल में ही किसी भी समय बांध में जमा पानी खत्म हो सकता है। हालांकि पनवेल मनपा क्षेत्र को इस बांध के अलावा कई अन्य जलाशयों से भी पानी की आपूर्ति होती है लेकिन गतवर्ष भी इस क्षेत्र में पीने के पानी का संकट हो गया था। वैसी स्थिति दोबारा न हो, इसलिए सिडको निर्मित संकुलों में पीने के पानी की आपूर्ति अघोषित रूप से अनियमित तौर पर की जा रही है।  मनपा जलापूर्ति विभाग ने बताया कि अप्रैल से जून में मॉनसून के आगमन तक जलसंकट रहेगा। इस अवधि में मनपा को सख्ती से जलापूर्ति में कटौती का निर्णय लेना होगा। मनपा सिडको, एमजेपी और नवी मुंबई महानगरपालिका से मदद लेने पर भी विचार कर रहा है।
 
 

अन्य खबरे