Breaking News

महिला दिवस पर महिलाओं को ख़ास तोहफा 

01 Mar, 2018 1488
सौम्य सिंह/in24 न्यूज़  महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) की तरफ से परेशान और पीड़ित महिलाओं के लिए आठ मार्च महिला दिवस से विशेष काउंसलिंग हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। यह देश की पहली हेल्पलाइन सेवा होगी जिसमें महिलाओं की काउंसलिंग फोन पर की जाएगी। आयोग के मुताबिक यह देश का ऐसा पहला राज्य है जहां ऐसी काउंसलिंग सेवा शुरू होगी। इस बारे में एमएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने ने बताया, ' यह हेल्पलाइन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को शुरू की जाएगी और उसी दिन काउंसलिंग नंबर की घोषणा भी की जाएगी। बहरहाल इस बारे में आयोग की अध्यक्ष विजया ने बताया कि आयोग ने काउंसलर नियुक्त किए हैं जो परेशान महिलाओं के कॉल, उनकी परेशानी, उनके अधिकार और अगर जरूरत पड़ी तो कानूनी कदम के बारे में उन्हें जानकारी दी जाएगी।

अन्य खबरे