Breaking News

12 पैसे कमजोर हुआ रुपया

18 Jan, 2023 760

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज डॉलर के मुकाबले रुपया (Rupee) फिर 12 पैसे कमजोर हुआ। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर (Dollar) में रही मजबूती के कारण शेयर बाजार में तेजी से मिले समर्थन के बावजूद आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार (interbank money market) में रुपया 12 पैसे फिसलकर 81.70 रुपये प्रति डॉलर पर लुढ़क गया। पिछले दिवस रुपया 81.58 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपया आज 21 पैसे की गिरावट लेकर 81.79 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 81.90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक टूटा। इस दौरान यह 81.70 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी चढ़ा। अंत में यह 81.70 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। बता दें कि रुपए में उतार चढ़ाव का क्रम पिछले कुछ समय से जारी है।

अन्य खबरे