Breaking News

पश्चिम रेलवे ने एक महीने में बेटिकट यात्रियों से वसूले 27 करोड़ से अधिक का जुर्माना।

07 May, 2026 80

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें हर दिन लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है.लेकिन इसी भीड़ के बीच बड़ी संख्या में ऐसे यात्री भी सफर करते हैं जो बिना टिकट यात्रा कर रेलवे को करोड़ों का नुकसान पहुंचाते हैं.अब पश्चिम रेलवे ने ऐसे अवैध यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.पश्चिम रेलवे ने टिकट जांच अभियान के तहत अप्रैल 2026 में अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना वसूल किया है.जी हां  सिर्फ एक महीने में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 27 करोड़ 37 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा बताया जा रहा है.इससे पहले मई 2022 में एक महीने के दौरान 25 करोड़ 98 लाख रुपये का रिकॉर्ड फाइन वसूला गया था, जिसे अब अप्रैल 2026 में पीछे छोड़ दिया गया है.दरअसल, रेलवे लगातार बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है.
       पश्चिम रेलवे की ओर से मुंबई उपनगरीय लोकल सेवाओं के अलावा मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है.रेलवे के टिकट चेकर यानी टीटीई और फ्लाइंग स्क्वॉड अलग-अलग स्टेशनों और ट्रेनों में अचानक जांच कर रहे हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में यात्री पकड़े जा रहे हैं.पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के जानकारी देते हुए बताया की अप्रैल 2026 के दौरान कई मंडलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किये।मुंबई सेंट्रल मंडल ने सर्वाधिक 13 करोड़ 06 लाख रुपए का योगदान दिया, इसके बाद अहमदाबाद मंडल ने 4 करोड़ 22लाख रुपए की और रतलाम मंडल ने 3 करोड़ 41 लाख की राशि वसूली की.इन सभी मंडलों ने पिछले पांच वर्षों में जुर्माने के रूप में अपना सर्वोच्च राजस्व संग्रह दर्ज किया। एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए विशेष और औचक टिकट जांच अभियान भी चलाए गए.रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बिना टिकट यात्रा न सिर्फ रेलवे को आर्थिक नुकसान पहुंचाती है.बल्कि इससे ईमानदारी से टिकट खरीदकर सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। 

अन्य खबरे