अगले सप्ताह मिल सकती है कोरोना वैक्सीन की अनुमति
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दुनिया भर को आतंकित करनेवाली महामारी कोरोना से बचाव का रास्ता दिखने लगा है. बता दें कि भारत में अगले हफ्ते ऑक्सफोर्ड / एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए अनुमति मिलने की संभावना है. वैक्सीन निर्माताओं द्वारा अधिकारियों को डेटा समिट करने के बाद अगले सप्ताह तक वैक्सीन को अनुमोदित करने की संभावना है. भारत ब्रिटिश दवा निर्माता के टीके को नियामक मंजूरी देने वाला पहला देश हो सकता है. ब्रिटिश दवा नियामक अभी वैक्सीन के परीक्षण डेटा की जांच कर रहा है. भारत, दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन बनाने वाला देश और अगले महीने अपने नागरिकों को टीका लगाना शुरू करना चाहता है. भारत फाइजर इंक और स्थानीय कंपनी भारत बायोटेक द्वारा बनाए गए टीकों को भी आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी देने पर भी विचार कर रहा है. दुनिया के दूसरे सबसे अधिक संक्रमण दर वाले देश में टीका महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा कदम होगा. एस्ट्राज़ेनेका-ऑक्सफोर्ड शॉट को निम्न-आय वाले देशों और गर्म जलवायु वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह सस्ता है, ट्रांसपोर्ट के लिए आसान है. इस वैक्सीन को सामान्य फ्रिज के तापमान पर लंबे समय तक संग्रहीत किया जा सकता है. जाहिर है लंबे समय से कोरोना वैक्सीन का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए ये खबर बेहद राहत देनेवाली है.