अनंतनाग में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले के अंडवान सागर (Andwan Sagar) इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि अनंतनाग के अंडवान सागर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी की, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, इसमें अनेक आतंकी मारे गए। मगर आज भी अनेक आतंकवादी इन इलाकों में सक्रिय हैं।