Breaking News

अमित शाह ने डॉक्टर्स को विरोध प्रदर्शन करने से किया मना

22 Apr, 2020 815

संवाददाता/in24 न्यूज़।
लॉकडाउन के तहत जिस तरह कुछ डॉक्टरों पर हमला हुआ उसके बाद उनमें नाराज़गी को देखिए हुए  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की है। इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री ने डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिया और उनसे कहा है कि संकट की इस घड़ी में  प्रस्तावित प्रतीकात्मक प्रदर्शन न करें। शाह ने इस बात का उन्हे आश्वासन दिया कि सरकार इस मुश्किल दौर में इन कोरोना वारियर्स के साथ हर मौके पर खड़ी है। साथ ही सरकार इस बात का पूरा ध्यान रख रही है कि डॉक्टरों की सुरक्षा पर कोई खतरा न आए। बतादें कि देश भर में कई जगहों पर डॉक्टर्स पर हमले की वारदातें हुई हैं । जिसके विरोध में आईएमए की तरफ से गुरुवार को काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना का संक्रमण पूरी  दुनिया में फैल रहा है। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ अपनी जान को खतरें में डालकर लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं । लेकिन लोगों को डॉक्टर्स की निष्ठा और समर्पण नहीं दिख रहा है।  इंदौर, मेरठ, अलीगढ़ और अब मुरादाबाद में डॉक्टर्स पर जानलेवा हमले किये गये, जिसको देखते हुए डॉक्टर्स के राष्ट्रीय संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया गया था। इसी बीच प्रदर्शन से एक दिन पहले केन्द्रीय गृहमंत्री और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने डॉक्टरों से ऐसा नहीं करने का आग्रह किया है। फिलहाल तो यही लग रहा है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोई सकारात्मक निर्णय लेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो सरकार के लिये बड़ी मुश्किल पैदा हो सकती है।

अन्य खबरे