Breaking News

अयोध्या से लाइव दिखेगी राम मंदिर के लिए भूमि पूजन

23 Jul, 2020 746

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन का कार्यक्रम पूरे देश में लाइव दिखाया जाएगा। दूरदर्शन से लेकर तमाम चैनल इसका सीधा प्रसारण करेंगे। यह आयोजन कुछ-कुछ अमेरिका के हृयूस्टन में सितंबर 2019 हुए हाउडी मोदी के कार्यक्रम की तरह होगा। वहीं चर्चा है कि भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी भी भूमि पूजन के दौरान उपस्थित रहेंगे। बुधवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आडवाणी के घर जाकर उनके आधे घंटे तक मुलाकात की। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही है कि आडवाणी भी पांच अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की तैयारियों युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। पांच अगस्त की तारीख भूमि पूजन के लिए तय की जा चुकी है। तीन अगस्त से ही विशेष पूजा-अनुष्ठा शुरू हो जाएगा। इस बीच, भगवान श्रीराम के इस मंदिर में सबसे भव्य बनाने की योजना है। देश-दुनिया के चुनिंदा मंदिरों में कंबोडिया के अंकोरवाट का मंदिर, दक्षिण भारत के तंजावुर में स्थित वृहदेश्वर मंदिर, ओडिशा का जगन्नाथ मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर तिरुचिपल्ली का रंगनाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर आदि प्रमुख है। कहा जा रहा है कि अब भव्य मंदिरों की इस सूची में रामजन्मभूमि पर बनने वाला मंदिर शुमार होगा। अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के निर्माण में बिहार की नदियों का जल और मंदिरों की मिट्टी का भी इस्तेमाल होगा। विश्व हिंदू परिषद ने इसे रजकण की संज्ञा दी है। उसकी प्रांतीय इकाई अयोध्या में भूमि-पूजन के लिए बिहार की प्रमुख नदियों का जल डाक से भेजने की व्यवस्था कर रही। इसके साथ ही गया से सवा किलो चांदी की ईंट और प्रमुख मंदिरों की मिट्टी भी भेजने की तैयारी है।

अन्य खबरे