Breaking News

आंध्र प्रदेश सरकार ने मणिपुर से अपने 157 छात्रों का करवाया रेस्क्यू !

08 May, 2023 735
<p><strong><span style="font-size:14px;">ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/आंध्रप्रदेश&nbsp;</span></strong></p> <p>&nbsp;हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसे आंध्र प्रदेश के लगभग 157 छात्रों को वापस बुलाने के लिए राज्य सरकार ने सोमवार को दो विशेष विमानों का इंतजाम किया. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए आंध्र प्रदेश से भेजे गए विमान हैदराबाद और कोलकाता में उतरेंगे. आंध्र प्रदेश सरकार ने वहां फंसे छात्रों को राज्य लाने के लिए व्यवस्था की है. राज्य सरकार के अनुसार, आंध्र प्रदेश से लगभग 160 छात्र पूर्वोत्तर के राज्य में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय जैसे विभिन्न संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे. राज्य सरकार द्वारा सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि दिल्ली में आंध्र प्रदेश भवन में स्थापित नियंत्रण कक्ष ने छात्रों के बारे में पता लगा लिया है. इसके बाद आंध्र प्रदेश भवन से अधिकारियों की एक टीम को कोलकाता में छात्रों को लेने तथा हैदराबाद के विमान में उनकी मदद के लिए कोलकाता में तैनात किया गया. तेलंगाना में हैदराबाद हवाई अड्डे से आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बसें इन छात्रों को उनके संबंधित गृह नगर ले जाएगी. कुल मिलाकर मणिपुर में हिंसा के बीच फंसे कई राज्यों के छात्रों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकारें पूरी व्यवस्था के साथ हरकत में आ गई हैं, जिसके बाद छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करने का निर्देश राज्य सरकारों ने अपने संबंधित विभागों को दे दिया है. &lt;/font&gt;&lt;/p&gt;</p>

अन्य खबरे