Breaking News

आज दलाई लामा का 87वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

06 Jul, 2022 566

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज  तिब्बती आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) का 87वां जन्मदिन है। इस ख़ास अवसर पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि आज फोन पर दलाई लामा से बात कर उन्हें 87वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. हम उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं. दलाई लामा का जन्म छह जुलाई 1935 को उत्तरी तिब्बत में आमदो के एक छोटे से गांव तकछेर में एक कृषक परिवार में हुआ था. उनके बचपन का नाम ल्हामो दोनडुब था. उन्हें 1989 में शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. बता दें आज दलाई लामा को देश विदेश से लोग उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

अन्य खबरे