आठ फरवरी को होगा कोटा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिक्षा प्राप्ति के लिए राजस्थान का कोटा विश्वविख्यात है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में कोटा विश्वविद्यालय का अष्टम् दीक्षान्त समारोह ऑनलाईन वीसी के माध्यम से आठ फरवरी को आयोजित किया जायेगा। विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में वर्ष 2019 की परीक्षाओं में विभिन्न संकायों व विषयों में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले एवं वर्ष 2019 के पीएचडी धारकों को उपाधियां प्रदान की जायेगी। सात फरवरी को दोपहर 2.30 बजे दीक्षान्त समारोह का पूर्वाभ्यास किया जायेगा। समारोह का सीधा प्रसारण प्रबन्ध मण्डल के सदस्य, विद्या परिषद के सदस्यों, विद्यार्थियों एवं मीडियाकर्मियों के लिये विश्वविद्यालय की वेबसाईट, फेसबुक व यूट्यूब के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। बता दें कि कोटा विश्वविद्यालय ने अनेक विभूतियों को शिक्षित किया है।