Breaking News

ईद के मौके पर जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

12 Aug, 2019 1341

संवाददाता/in 24 न्यूज़। 

देशभर में आज ईद की खुशियां मनाई जा रही हैं. जम्मू कश्मीर में ईद-उल-अजहा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. ईद पर नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी. ईद के मद्देनजर 300 टेलिफोन बूथ भी बनाए गए हैं, जिसके जरिये आम लोग अपने रिश्तेदारों से बात कर सकेंगे. इससे पहले राज्य में छुट्टी के दिन बैंक और एटीएम भी खुले रहे. कश्मीर घाटी में ईद से पहले पिछले दो दिन धारा 144 में ढील दी गई थी, जिस दौरान लोगों ने खरीदारी की. दुकानें सजीं और लोगों की चहलपहल भी बाज़ारों में दिखने लगी, लेकिन कल दोपहर बाद हालात ख़राब होने की आशंका में धारा 144 फिर से लागू कर दी गई. इस बीच ईद को देखते हुए प्रशासन ने अपनी ओर से लोगों की सुविधा के लिए कई खास इंतज़ाम करने का दावा किया है. वहीं कल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई उन ख़बरों का भी खंडन किया था, जिनमें पिछले दिनों कश्मीर घाटी में हिंसा की बात कही गई थी. 

अन्य खबरे