Breaking News

ईसाई होने के बावजूद हिंदू धर्म से मेरा लगाव - जस्टिस केएम जोसेफ

28 Feb, 2023 1214
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़/दिल्ली
 

    सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ (KM Joseph) ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने के दौरान कहा कि, 'मैं ईसाई हूं, इसके बावजूद मुझे हिंदू धर्म से लगाव है. जस्टिस केएम जोसेफ ने यह भी कहा कि हिंदू एक महान धर्म है और इसे नीचा नहीं दिखाया जाना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और वह अतीत में कैद होकर नहीं रह सकता. जस्टिस केएम जोसेफ ने कहा कि धार्मिक पूजा का सड़कों के नामकरण से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि मुगल सम्राट अकबर ने विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाने की कोशिश की थी.

     दरअसल, जस्टिस केएम जोसेफ ने यह टिप्पणी जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें देश में बर्बर आक्रमणकारियों ने देश के जिन प्राचीन, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के 'नाम बदल दिए' थे, उनके 'मूल' नाम फिर से रखने के लिए पुनर्नामकरण आयोग (Renaming Commission) के गठन का अनुरोध किया गया है. जस्टिस जोसेफ की अगुवाई वाली इस पीठ में जस्टिस बीवी नागरत्न भी शामिल थे.

अन्य खबरे