Breaking News

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से छह की मौत

18 Oct, 2022 766

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तराखंड (Uttarakhand) के रुद्रप्रयाग केदारनाथ से पहले गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। जानकारी मिली है कि इस हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। जिसमें दो पायलट और चार यात्री सवार थे। सभी के मारे जाने की खबर है। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। बांसबाड़ा में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर पर रुद्रप्रयाग डीआईपी एसपी ने कहा कि खबर मिली है। पूरी जानकारी का इंतजार है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके के लिए रवाना कर दी गई है। गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी केदारनाथ में लगातार हेलीकॉप्टर क्रैश होते रहे हैं। 2013 की आपदा के बाद से हेलीकॉप्टर कंपनियों ने कोई सबक नहीं लिया है। बेतरतीब तरीके से हेलीकॉप्टर उड़ाए जाते हैं। उत्तराखंड में आये दिन होने वालो दुर्घटनाओं ने चिंता पैदा करने का काम किया है।

अन्य खबरे