Breaking News

एफएम रेडियो स्टेशनों का दायरा अब 18 राज्यों तक पहुंचा

29 Apr, 2023 1487

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सौ वाट (hundred watts) कैपेसिटी के 91 एफएम रेडियो (FM radio) स्टेशनों का उद्घाटन किया। इससे 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार किया गया। उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब बात रेडियो और एफएम की होती है, तो इससे मेरा रिश्ता एक श्रोता का भी है और एक होस्ट का भी है। उन्होंने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की एफएम सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया एफएम बनने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio) के 91 एफएम ट्रांसमिशन की ये शुरुआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार निरंतर तकनीक के लोकतंत्रीकरण के लिए काम कर रही है। भारत अपने सामथ्र्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी न हो। बता दें कि आज एफएम रेडियो के प्रति लोगों का रुझान काफी बढ़ा है।

अन्य खबरे