Breaking News

कर्नाटक में मिड-डे मील खाकर 80 बच्चे पड़े बीमार

29 Dec, 2021 788
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सरकारी स्कूल में पढ़नेवाले बच्चों पर मिड डे मील का एकबार फिर दुष्प्रभाव देखने को मिला है। गौरतलब है कि कर्नाटक के हावेरी जिले के टंडा गांव में एक सरकारी स्कूल के 80 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़ गए। मिड-डे मील में कथित तौर पर मरी हुई छिपकली मिली थी। बीमार बच्चों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरे