किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले शुभकरण सिंह के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा, बहन को भी नौकरी देने की घोषणा
23 Feb, 2024
568
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसान शुभकरण सिंह के परिजनों को पंजाब सरकार ने एक करोड़ रुपए की राशि और उसकी बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार सुबह की है। गौरतलब है कि 21 फरवरी को दिल्ली कूच के दौरान हुए विवाद में शुभकरण सिंह का निधन हो गया था, जिसे लेकर पंजाब में विपक्षी पार्टियों ने हरियाणा के पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की हुई है। साथ ही वह मौजूदा पंजाब सरकार को भी ऐसा न करने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस आरोप प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है। बता दें कि किसान आंदोलन अब भी जारी है।