Breaking News

कुंभ स्नान में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

12 Apr, 2021 701

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश में भले ही कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है, मगर आज भी कोरोना पर आस्था भारी है. उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ में आज श्रद्धालुओं ने शाही स्नान में हिस्सा लिया. कुंभ में कोरोना महामारी के मद्देनजर खास इंतजाम किये गए हैं लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार कुंभ मेला के महानिरीक्षक (आईजी) संजय गुंज्याल ने कहा कि कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दूसरे शाही स्नान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करना मुश्किल है. गुंज्याल ने कहा कि हम लगातार लोगों से कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहे हैं. लेकिन भारी भीड़ के कारण आज चालान जारी करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है. घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करना बहुत मुश्किल है. उन्होंने कहा कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग लागू करने की कोशिश करेंगे तो भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसलिए हम प्रोटोकॉल को लागू करने में असमर्थ हैं. उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ में दूसरे शाही स्नान के अवसर पर सोमवार को भक्तों ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई. गुंज्याल ने कहा कि आम जनता को सुबह 7 बजे तक अनुमति दी जाएगी. उसके बाद यह क्षेत्र अखाड़ों के लिए आरक्षित हो जाएगा. पहला स्नान महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को आयोजित किया गया जबकि दूसरा सोमवार को और 14 अप्रैल को तीसरा शाही स्नान 13 अखाड़ों द्वारा किया जाएगा. उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि महाकुंभ के दौरान सभी कोरोना प्रोटोकॉल को शांति और सख्ती से लागू करने के लिए सभी बलों द्वारा लगभग 20,000 सैनिकों को तैनात किया गया है. बता दें कि कुंभ स्नान के लिए लोगों का भारी संख्या में आना जारी है. 

अन्य खबरे