Breaking News

कुलगाम में हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकवादी ढेर

11 Jun, 2022 585

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के खांडीपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक आतंकवादी मारा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम का एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए हैं जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है। अधिकांश ऑपरेशन विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हैं। कश्मीर में मंगलवार को दो मुठभेड़ हुए। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के चकतारस कंडी इलाके में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी हंजाला मारा गया। आतंकियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे