कोरोना वैक्सीन के बाद भी मास्क से इतनी जल्दी नहीं मिलेगी निजात !
19 Dec, 2020
1113
संवाददाता/in24न्यूज़
कोरोना की वैक्सीन भले ही लोगों को लग जाएगी लेकिन मास्क से आम जनता को इतनी जल्दी निजात नहीं मिल पाएगा. कोरोना की वैक्सीन लेने के महीने भर तक लोगों को मास्क निरिक्षण के दायरे में रहना होगा ऐसी राय बंगलुरु की एक्सरे तज्ञ डॉ सुंदर ने व्यक्त किया है. डॉ सुंदर को ब्रिटेन में फाइजर का टिका लगा है. 33 वर्षीय डॉ सुंदर वर्तमान में ब्रिटेन के नेशनल हेल्थ सर्विसेस में कार्यरत हैं. उन्हें 16 दिसंबर को फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाई गयी थी. डॉ सुंदर का कहना है कि फाइजर की कोरोना वैक्सीन का उनपर कोई दुष्परिणाम नहीं हुआ है लेकिन जिस जगह पर उन्हें वैक्सीन का इंजेक्शन दिया गया उस जगह उन्हें दर्द महसूस हुआ.
टीकाकरण होने के बाद नागरिकों द्वारा पीपीई किट का इस्तेमाल किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जब तक ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता, तब तक लोगों को सतर्क रहना बेहद जरुरी है. जैसा कि मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग का गंभीरता पूर्वक पालन और आमने-सामने बात करने से बचना लोगों के लिए बेहद जरुरी होगा. डॉ सुंदर का ये भी कहना है कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण पूरा करने के लिए अभी कुछ महीने लगने हैं तबतक सावधानी ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है. ब्रिटेन में फाइजर-बायोएनटेक टिका को यूके के औषध प्रशासन द्वारा मान्यता दी गयी, उसके बाद ही आम जनमानस में टीकाकरण की शुरुआत की गयी. गर्भवती महिलाएं और 16 साल से कम उम्र के बच्चों को टीकाकरण की इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है. लगभग 6 देशों में तकरीबन 40 हजार नागरिकों पर फाइजर टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी. अब हिंदुस्तान में लोगों को बेसब्री से इंतजार है कोरोना प्रतिबंधनात्मक वैक्सीन का, जिससे कि लोग अपनी सामान्य जिंदगी एक बार फिर जी सकें.