Breaking News

गलती से पाकिस्तान पहुंचे राजू की हुई जेल से घर वापसी

19 Feb, 2023 665
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान (Pakistan) ने जासूसी की आशंका में पिछले पांच सालों से जेल में बंद भारतीय नागरिक राजू पिडारे (Raju Pidare) को आख़िरकार निर्दोष मानते हुए उसे आज़ाद कर उसकी घर वापसी का रास्ता साफ़ कर दिया है। बता दें कि मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम इंधावड़ी का मानसिक रूप से कमजोर निवासी राजू पता किस तरह भटककर पाकिस्तान पहुंच गया था, जिसे पाकिस्तान पुलिस ने डेरा गाजी खान इलाके से गिरफ्तार किया था। उसे पाकिस्तानी मीडिया ने भारतीय जासूस बताया जबकि उसे अवैध रूप से प्रवेश के आरोप में वर्ष 2019 से ही पाकिस्तान की जेल में बंद कर दिया गया था। जहां वो अपनी बेगुनाही का सबूत भी नहीं दे सका। राजू के माता-पिता वर्ष 2019 से ही सरकारी दफ्तरों में अपने बेटे को पाकिस्तान की जेल से वापस लाने के लिए चक्कर लगा रहे थे। आख़िरकार स्थानीय पुलिस की पहल से गृह मंत्रालय और मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्स्टर्नल अफेयर्स के सतत प्रयासों से उसे रिहा कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि खंडवा जिले के ग्राम इंधावड़ी की बसंता बाई ने अपने बेटे राजू की गुमशुदगी की शिकायत पांच वर्ष पूर्व दर्ज कराई थी। इसमें बाद में जानकारी मिली की वह किसी तरह पाकिस्तान पहुंच गया है, जिसके अवैध तरह से वहां प्रवेश पर उसे पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह उसी वक्त से जेल में था। कुछ दिन पूर्व राजू के परिजन उनसे मिले और उसकी पाकिस्तान से वापसी की गुहार लगाई, तो उन्होंने गृह मंत्रालय के माध्यम से उसके लिए प्रस्ताव भेजा। राजू की रिहाई से उसके परिजनों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

अन्य खबरे