Breaking News

गुजरात के खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन में आग लगने से दो दर्जन से ज्यादा वाहन जलकर खाक

07 Nov, 2021 658

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
भीषण आग की एक बड़ी घटना गुजरात के खेड़ा जिला से आई। है खेड़ा मुख्यालय के पुलिस स्टेशन में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पुलिस स्टेशन में खड़े दो दर्जन से अधिक वाहन जलकर ख़ाक हो गए। खबरों के मुताबिक, खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन में आग लगने की घटना में 25 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिसमें कई बाइक,  ऑटो रिक्शा और कार शामिल हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। राहत बचाव दल अभी भी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि ये आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को इस पर काबू पाने में काफी समय लगा। गौरतलब है कि गुजरात में इस तरह का हादसा पहली बार नहीं हुआ है। बता दें कि शनिवार को ही राजधानी गांधी नगर के कलोल औद्योगिक क्षेत्र में एक टैंक में रासायनिक गैस के चलते पांच श्रमिकों की मौत हो गई। दरअसल गुजरात में गांधी नगर के कलोल औद्योगिक क्षेत्र में दवा बनाने की एक कंपनी के वाटर टैंक में उतरे एक मजदूर ने जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टैंक में उतरे एक श्रमिक की जब जहरीली गैस से दम घुटने लगा तो उसने मदद के लिए आवाज लगाई। उसके बाद चार अन्य श्रमिक भी इस टैंक में उतरे, लेकिन उसके बाद जिंदा वापस नहीं आ सके। टैंक में रासायनिक गैस के चलते पांचों श्रमिकों की मौत हो गई।  बता दें  कि शनिवार को गांधीनगर जिले के कलोल कस्बे के खात्रज गांव में गुजरात औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र के प्लॉट 10 ब्लॉक नंबर 58 में दवा कंपनी तुत्सन फार्मा के वाटर प्रोसेस टैंक की सफाई का काम चल रहा था। आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे