Breaking News

गुजरात में चुनावों की तारीख़ तय, दो चरणों में होगी वोटिंग

03 Nov, 2022 635

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज गुजरात (Gujarat) में होने वाले चुनावों की तारीख की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajeev Kumar) ने कर दी. गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग दो चरणों में होगी. पहले चरण के लिए मतदान एक दिसंबर को होगा. वहीं दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में भी इसी महीने (नवंबर) की 12 तारीख को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाने हैं. हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को ही आएंगे. यानी दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती एक ही दिन होगी और उसी दिन नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात चुनाव में इस बार करीब सवा तीन लाख मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे. कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है. राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 फीसदी मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, मतदान के बेहतर अनुभव के लिए, 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा. वहीं 182 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा. पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे. बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में है जिसका सीधा मुकाबला बीजेपी से होगा.

अन्य खबरे