चीन की नापाक हरकत फिर आई सामने
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बार फिर चीन ने भारत को उकसाने वाली कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन करने की कोशिश की है। चीन के फाइटर जेट ने पूर्वी लद्दाख में तैनात भारतीय जवानों के बेहद करीब से उड़ान भरने की हिमाकत की है। चीनी वायुसेना की ओर से जून के आखिरी हफ्ते में की गई इस घटना पर भारतीय वायुसेना ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। गौरतलब है कि चीनी वायुसेना की ओर से भारत को डराने के लिए इस घटना को ऐसे समय में अंजाम दिया गया जब चीनी वायुसेना पूर्वी लद्दाख से जुड़े बॉर्डर पर सैन्य अभ्यास में जुटी हुई है। चीनी वायुसेना की ओर से इस अभ्यास के दौरा कई फाइटर जेट और एस-400 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक चीन की ओर से इस घटना को जून के आखिरी हफ्ते में सुबह करीब 4 बजे अंजाम दिया गया था। उस वक्त भारतीय सीमा पर जो जवान तैनात थे उन्होंने पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के फाइटर जेट को गुजरते हुए देखा था। बता दें कि जवानों के साथ ही बॉर्डर पर तैनात रडार पर भी चीनी विमान की उड़ान की आवाजाही दर्ज की गई थी। बता दें कि एयरस्पेस में चीनी लड़ाकू विमान के दखल के बाद भारतीय वायसेना ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत जरूरी कदम उठाए हैं। बता दें कि चीन अपनी नापाक हरकतों से भारत को परेशान करने का क्रम भले ही जारी रखने की हिमाकत करता है, मगर भारत की मजबूती को भी अच्छी तरह जानता है।