Breaking News

चीन के मंसूबों को भस्म करने लद्दाख पहुंचा दुनिया का सबसे ताकतवर टैंक भीष्म

25 Jun, 2020 448

संवाददाता/in24 न्यूज़।

भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए चीनी मंसूबों को भस्म करने दुनिया का सबसे शक्तिशाली टैंक भीष्म सीमा पर पहुंच गया है. पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प और सैन्य टकराव के बाद भारत ने दुनिया के सबसे अचूक टैंक माने जाने वाले टी-90 भीष्म टैंक को तैनात कर दिया है। भारतीय सेना ने अपने सबसे घातक हथियार को लद्दाख पहुंचा दिया है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि टी-90 टैंक की तैनाती से भारत ने चीन को एक तरह से कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार बैठे हैं। भीष्म से पहले टी-72 टैंकों का एक बेड़ा पहले से ही लद्दाख में तैनात है। भीष्म को दुनिया के सबसे अचूक टैंक में एक माना जाता है। हालांकि चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पार अपने मुख्य बेस पर बख्तरबंद गाड़ियों के साथ टी-95 टैंक तैनात किए हैं। उसके यह टैंक किसी भी तरह से भीष्म से बेहतर नहीं है। टी-90 टैंक शुरू में रूस से ही बनकर आए थे। बाद में इनका उन्नत रूप तैयार किया गया।

अन्य खबरे