Breaking News

जम्मू-कश्मीर में चार आतंकी ढेर

05 Oct, 2022 632

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गई, इस दौरान सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के 4 आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि द्राच में तीन आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया है। मुलू इलाके में भी कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक और आतंकी को मार गिराया। जिन आतंकियों का आज एनकाउंटर किया गया है इन्होंने दो अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस के जॉइंट ट्रुप्स पर गोलियां चलाईं थीं। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद हाल ही में एसपीओ जावेद डार की हत्या और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे। गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर दौरे से ठीक पहले यानी रविवार दो अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी SPO जावेद अहमद डार शहीद हो गए और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ था। आज एनकाउंटर में मारे गए आतंकी इसमें लिप्त थे। पुलिस और सीआरपीएफ की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उनकी यूनिट पर फायरिंग कर दी गई। इस हमले में एसपीओ जावेद अहमद डार शहीद हुए थे। ये घटना पुलवामा के पिंगलाना में हुई थी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए कहा था, ‘जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल पर हमला आतंकवादियों का एक कायरतापूर्ण और निंदनीय कार्य है। मैं एसपीओ जावेद अहमद डार की बहादुरी को सलाम करता हूं, जो शहीद हो गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर ए तैयबा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के कुल 10 सदस्यों को मंगलवार को अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित किया। आतंकवादी घोषित किए गए इन लोगों में पाकिस्तानी नागरिक हबीबुल्लाह मलिक उर्फ साजिद जट, फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा जम्मू कश्मीर के बारामूला का बासित अहमद रेशी, पाकिस्तान में रह रहा जम्मू कश्मीर के सोपोर का इम्तियाज अहमद कांडू उर्फ सजाद, पाकिस्तान में रह रहा जम्मू कश्मीर के पुंछ का जफर इकबाल उर्फ सलीम तथा पुलवामा का शेख जमील उर रहमान उर्फ शेख साहब शामिल हैं। बता दें कि आतंकियों के खिलाफ लगातार मुहिम जारी है। 

अन्य खबरे