Breaking News

जम्मू-कश्मीर समेत15 स्थानों पर आतंक के खिलाफ एनआईए की छापेमारी

20 May, 2023 772

संवाददाता/in24 न्यूज़।    
आज सुबह आतंकवाद (terrorism) से जुड़े मामलों में एनआईए (NIA) ने जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सात जिलों श्रीनगर, पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुंछ और कुपवाड़ा में 15 स्थानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कर्मी भी छापेमारी अभियान में शामिल हैं। इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने सीमा पार से आतंकवाद को वित्तपोषण के साथ समर्थन देने के मामले में किश्तवाड़ और पुलवामा जिलों में पांच आतंकवादियों तथा तीन संदिग्धों के मकानों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ जिले के मकान पाकिस्तान से सक्रिय आतंकवादियों के हैं और वे क्षेत्र में आतंकवाद को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगे हैं। बता दें कि एनआईए ने इससे पहले आतंकवादियों, नशीले पदार्थों के तस्करों और माफियाओं के बीच गठजोड़ से जुड़े मामलों में छह राज्यों में सौ से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

अन्य खबरे