जवान की गलती से गोली चली और दूसरे जवान की गई जान
13 Apr, 2023
1113
संवाददाता/in24 न्यूज़.<br /> पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन (Bathinda Military Station) में एक और जवान की गलती से गोली चलने से मौत हो गई। इससे एक दिन पहले ही अल सुबह करीब साढ़े चार बजे चार जवानों की मौत हो गई थी। हालांकि, अधिकारी का कहना है कि दोनों ही घटनाओं के आपस में कोई तार नहीं है। फिलहाल, घटना की जांच जारी है। सेना की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई है कि बुधवार को चेतावनी जारी होने के बाद एक जवान अपना हथियार तैयार कर रहा था। उस दौरान गलती से गोली चल गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बठिंडा रेंज एडीजीपी एसपीएस परमार ने जानकारी दी है कि शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के बीच कोई कनेक्शन नहीं मिला है। बता दें कि कल भी बठिंडा से एक हैरान करनेवाली घटना सामने आई थी जिसकी जांच जारी है।