टला बड़ा विमान हादसा, बाल बाल बचे यात्री और क्रू मेंबर्स
09 Feb, 2022
514
संवाददाता/ in24 न्यूज़
बुधवार की सुबह देश में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मुंबई से टेक-ऑफ के दौरान एलायंस एयर का एक एटीआर यानी इंजन के काउलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया. जिसके बाद विमान को गुजरात के भुज एयरपोर्ट (bhuj airport) पर सुरक्षित लैंड कराया गया। अब इस मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA ) ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि एलायंस एयर (Alliance air) का यह विमान मुंबई से भुज के लिए उड़ान भर रहा था, विमान के उड़ान के दौरान इसके इंजन का कवर रनवे पर ही गिर गया, इसके बाद भी विमान ने बिना इंजन कवर के उड़ान भरी। मुंबई से उड़ान भरने के तुरंत बाद, मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर यानी एटीसी (ATC) ने इस बात की सूचना दी।
मुंबई एयरपोर्ट (mumbai airport) के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि मुंबई एटीसी द्वारा यह बताया गया था कि टेकऑफ के बाद इंजन काउलिंग रनवे की तरफ पाया गया है। यह बीओएम में एटीआर विमान वीटी-आरकेजे से प्रतीत होता है जो 91-625 (बीओएम-बीएचजे) संचालित कर रहा था। विमान अभी भी उड़ान पर है।
इस बारे में डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट भुज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई और एयरलाइंस के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
विमानन विशेषज्ञ कैप्टन अमित सिंह ने इस घटना के लिए खराब रखरखाव कार्य को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर कुंडी सुरक्षित नहीं है तो काउल सेपरेशन की घटनाएं आमतौर पर रखरखाव गतिविधि के बाद होती हैं। क्रू मेंबर से यह भी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है कि उड़ान शुरू करने से पहले इंजन काउल को अच्छी तरह से फिट किया जाए।