Breaking News

टिकैत को लगता है कि किसानों का आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा

19 Nov, 2021 683

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर दिया उसके बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों का आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा। आज उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा। सरकार एमएसपी के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें . बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की और कहा कि इसके लिए 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र में प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी की घोषा का जहां स्वागत किया जा रहा है वहीं इसपर राजनीति भी शुरू हो गई है।  यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यही अगर पहले हो जाता तो इतनी परेशानी की नौबत ही नहीं आती।

अन्य खबरे