Breaking News

ट्रेन के बाद हवाई सेवा भी हो सकती है शुरू

11 May, 2020 1025

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन में फंसे लोगों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए रेल सेवा के बाद हवाई सेवा भी जल्द शुरू हो सकती है. 12 मई से कुछ चुनिंदा रूट पर ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। इसके बाद अब हवाई सेवा के जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ शहरों के लिए घरेलू उड़ानों को जल्द मंजूरी मिल सकती है। अभी तक सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेनों के साथ-साथ सरकार कुछ रूट पर घरेलू हवाई सेवा को भी शुरू करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, 14 मई से कुछ घरेलू उड़ानें शुरू किए जाने की उम्मीद है। लॉकडाउन के बीच ही कई एयलाइंस कंपनियों ने टिकट बुक करने शुरू कर दिए थे, लेकिन लगातार लॉकडाउन बढ़ने के कारण उन्हें सभी बुकिंग कैंसिल करनी पड़ी थी। ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद लोगों को जल्द हवाई सेवा भी शुरू होने के उम्मीद है। एयरलाइंस कंपनियों को भी उम्मीद है कि मई के मध्य तक घरेलू उड़ानों को सरकार मंजूरी दे सकती है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए‍ 17 मई तक पूरे देश में लॉकडाउन जारी है, लेकिन रेलवे ने 12 मई से ही ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है। भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई से धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस दौरान नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा।

अन्य खबरे