तीसरे स्टेज के खतरे से लड़ने के लिए भारत तैयार : हर्षवर्धन
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत में कोरोना वायरस की महामारी लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में देश इसके तीसरे स्टेज के खतरे से लड़ने के लिए तैयार है. बता दें कि देशभर में मजदूरों के बढ़ रहे पलायन के बाद इसके तीसरे स्टेज में फैलने का ख़तरा मंडराने लगा है. देश में जिस तरह से पिछले पांच दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है, उससे खतरे की आशंका को और बल मिला है. इसी बीच तीसरे स्टेज के खतरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बड़ा बयान दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत तीसरे स्टेज के खतरे से लड़ने के लिए तैयार है और हम कोरोनावायरस के तीसरे स्टेज के प्रसार को रोकने में पूरी तरह सफल होंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक भारत इसे रोकने में पूरी तरह सक्रिय रहा है. भारत सरकार आंखें भी इसे रोकेगी. सरकार को इसको लेकर पूरी तैयारी कर चुकी है. भारत में कोरोना के तीसरे यानी ट्रांसमिशन फेज को नहीं फैलने दिया जायेगा.देशभर में मजदूरों के आवागमन के बाद भारत में तीसरे स्टेज को लेकर खतरा बढ़ गया है. पिछले पांच दिनों में अब तक 14000 नये केस सामने आ चुके हैं, जबकि तकरीबन 500 लोगों की मौत हो चुकी है. आईसीएमआर और एम्स के महानिदेशक भी तीसरे स्टेज को लेकर सरकार को चेतावनी दे चुके हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि कोरोना का प्रसार तीसरे स्टेज में भी हो सकता है.