दिल्ली के राजपथ पर 71वें गणतंत्र दिवस के मौक़े पर परेड
26 Jan, 2020
1076
संवाददाता/in 24 न्यूज़।
देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौक़े पर दिल्ली के राजपथ पर हर साल की तरह परेड आयोजित हुई. इसमें ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो मुख्य अतिथि थे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली.90 मिनट की परेड में देश की सैन्य के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति नज़र आई.बड़ी संख्या में दर्शक राजपथ पर मौजूद रहे और परेड में देश की विविधता दिखी. इस बार की परेड में बहुत सारी चीज़ें पहली बार हुईं. साथ ही पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों की झांकियां इसमें पेश नहीं हो सकीं क्योंकि केंद्र ने उनके झांकी के विचार को ख़ारिज कर दिया था.इस बार के परेड कार्यक्रम में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को भी शामिल किया गया था. पहले प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित करते थे लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्ध स्मारक गए और उन्होंने देश के शहीद जवानों को याद किया.सैन्य शक्ति को दिखाने वाले मिशन शक्ति के एंटी-सैटेलाइट वीपन, धनुष आर्टिलरी, चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर इस बार की परेड में नज़र आए.गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार कॉर्प्स ऑफ़ आर्मी एयर डिफ़ेंस का दल भी शामिल हुआ. इसके अलावा बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप एंड सेंटर का कंबाइंड बैंड और गार्ड्स ट्रेनिंग सेंटर का ब्रिगेड भी इसमें शामिल हुआ. गणतंत्र दिवस में पहली बार सीआरपीएफ़ के ऑल वुमन बाइकर्स दल ने भाग लिया. इसका नेतृत्व आरएएफ़ की इंस्पेक्टर सीमा नाग कर रही थीं. इस महिला समूह ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज़ करतब दिखाए.राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लौटने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के साथ राजपथ पहुंचे.