देश भर में घूमने का खर्चा उठाएगी मोदी सरकार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर किसी की इच्छा होती है कि वह अपने देश भर की यात्रा करे, मगर कई बार परिस्थितियां साथ नहीं देतीं. ऐसे लोगों के लिए मोदी सरकार ने शानदार तोहफा दिया है कि अब जो भी देश भर का भर्मण करना चाहे उसका खर्च मोदी सरकार उठाएगी. गौरतलब है कि मोदी सरकार ने एक ऐसी योजना शुरू की है, जिसमें आपके घूमने का पूरा खर्चा भारत सरकार उठाएगी. केंद्र की मोदी सरकार ने ये योजना देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की है. इस स्कीम का लाभ भारत का कोई भी नागरिक उठा सकता है. इस कार्यक्रम के तहत साल 2022 तक आपको अपने गृह प्रदेश को छोड़कर अन्य प्रदेशों के 15 पर्यटन स्थलों की यात्रा करनी होगी. भारत सरकार इस यात्रा का पूरा खर्च उठाएगी. पर्यटन मंत्रालय ने 'देखो अपना देश' कार्यक्रम शुरू किया है. इस कार्यक्रम की डिटेल वेबसाइट पर दी गई है. 'देखो अपना देश' प्रोग्राम के तहत साल 2022 तक कम से कम 15 पर्यटन स्थलों की यात्रा करनी होगी. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ओडिशाके कोर्णाक में राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन में दी. इस दौरान पटेल ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय एक साल में देश के 15 स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों का यात्रा खर्च और फोटो हमारी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी.